[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

होली को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित, यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था पर दिया जोर।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) पुलिस प्रशासन ने होली एवं धुलण्डी त्योहार को लेकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सीएलजी सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लेते हुए होली त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने पर विस्तार से चर्चा की । बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। मुख्य सड़कों,उप जिला चिकित्सालय के सामने सहित प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहनों के खड़े रहने से यातायात बाधित होने एवं जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई।

सदस्यों ने कहा कि अस्पताल क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मरीजों एवं एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नाबालिग बच्चों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने में बिना हेलमेट वाहन संचालन तथा यातायात नियमों की अनदेखी जैसी घटनाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। सदस्यों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने का सुझाव दिया।थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए त्योहारों के दौरान विशेष निगरानी रखने, नो-पार्किंग क्षेत्रों में कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि होली एवं धुलण्डी का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह शेखावत, मदन सिंह राठौड़,सुरेश चंद शर्मा,सोना देवी,पूनम कुमावत, पूजा भाटी सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now