[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा क्रमिक भूख हड़ताल का दूसरा दिन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (JFROPS) के आह्वान पर चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन जयपुर रेलवे स्टेशन एवं महाप्रबंधक कार्यालय पर पर लगभग 150 रेल कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। इसी प्रकार अन्य केंद्रीय कर्मचारी झालाना स्थित डाक कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे।

महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालय पर महिलाएं भी पूरे जोश के साथ भूख हड़ताल पर दिन भर बैठी रही।केंद्रीय कर्मचारी पिछले एक वर्ष से संयुक्त रूप से आंदोलन करके केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि पुरानी पेंशन योजना से 1 जनवरी 2004 एवं उसके बाद भर्ती कर्मचारियों को भी जोड़ा जाए।

भूख हड़ताल पर बैठने वालों में संयोजक मुकेश माथुर,सहसंयोजक विनोद मेहता, के एस अहलावत, प्रवीण चौहान, भरत लाल मीणा, राजीव सारण, मीना सक्सेना, राजेश वर्मा, देशराज सिंह, अर्जुन सिंह, बंसी प्रसाद शर्मा, उत्तमबाथरा, गोविंद राम मीना, नारायण सिंह, दीपक वर्मा, वीरेंद्र सिंह कविया, लोकेश कसाना, पदमशर्मा, लक्ष्मीधाभाई, मनीषाशर्मा, इंद्रपाल सिंह, पवनजुनेजा, सोनल, पारुल, आरती, प्रेम नारायण, जमुना कंवर, महेश बोहरा, आशीष मीना,आदि सम्मिलित हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now