[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पसुन्द में राम मंदिर के उपलक्ष् में आमंत्रण हेतु टीम गठित –

SHARE:



 नाथद्वारा  (के के ग्वाल जी) राजसमन्द जिले के पहुंड गांव में हमारे आराध्य प्रभु श्री राम अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे । जिसके लिए पसुन्द पंचायत में बजरंग दल विभाग संयोजक राजेश सांवरिया द्वारा प्रभु श्री राम का गर्भ गृह का चित्र व पिले चावल आमंत्रण हेतु प्राप्त हुए है । सरपंच अयन जोशी ने बताया कि इस पुनीत कार्य के किये पूर्व उप्रधान सुरेश जोशी व सहकारी समिति के उपाध्यक्ष व वार्ड पंच कैलाश गुर्जर के नेतृत्व में टीम बनाकर सभी के घर तक पिले अक्षत बांट कर आमंत्रण पहुँचाया जाएगा ।

साथ ही 22 जनवरी, 2024 को प्रातः 9 बजे से चारभुजा मंदिर पसुन्द में भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड का आनंद उठाते हुए 12 बजे प्रभु श्री राम की आरती की जाएगी जिसमें सभी ग्रामवासी पधारकर हमारे आराध्य प्रभु श्री राम की आरती करते हुए इस इतिहास का हिस्सा बनेंगे । इस दौरान रोहित जोशी, हिम्मत सिंह चौहान, नाहर सिंह, गोवर्धन गुर्जर, गोपीलाल गायरी, दीपक गायरी, जयेश शर्मा, भानु पालीवाल व टाइगर टीम के युवा उपस्थित थे । 
 

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now