[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बालिका कावड़ संघ का बागोट वासियों ने किया स्वागतहिंदू मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल

SHARE:

मकराना
संवाददाता: मोहम्मद शहजाद

एंकर —— सीकर जिले के लोहार्गल तीर्थ से पैदल पवित्र शिव जलाभिषेक लेकर नागौर जिले के बागोट पहुंचने पर बालिका कावड़ संघ का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समाज ने बढ़ चढ़कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया।

निजाम पीर बाबा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार लुहार ने बताया की हिंदू मुस्लिम सभी एक साथ मिलजुल कर रहते है और सभी त्योहार एक साथ मनाते भी है। इस अवसर पर कावड़ यात्रा अंजना शर्मा, संगीता प्रजापत, पूनम शर्मा, संगीता शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान ठाकुर जयसिंह राठौड़, अब्दुल सत्तार लोहार, श्रवण राम प्रजापत, शिव प्रसाद शर्मा, छोटू गोदारा, अमर लोहार, हजारी मेघवाल, साबू लोहार, रामस्वरूप शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वागत किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now