[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नए थानाप्रभारी राजेंद्र सिंह ने संभाली थाने की कमान,थाना क्षेत्र में अपराधियों परअंकुश व शांति व्यवस्था बनाए रखना पहला कर्तव्य : राजेंद्र सिंह

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा थाने पर नए थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने पद भार ग्रहण किया। इस मौके पर थाना स्टाफ मौजूद था। पदभार ग्रहण करते समय थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जनता व पुलिस के बीच समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा की जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। वही अपराधियों से शक्ति से निपटना और अपराधों पर अंकुश लगा कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाना हमारा प्रमुख कार्य होगा।

इस अवसर पर नए थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now