
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जयपुर जिला देहात के नव नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष रामानंद गुर्जर एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर के स्वागत हेतु फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत के सानिध्य में विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्षों एवं कार्य कर्ताओं की उपस्तिथि में सांभर बाय पास रोड स्थित एक होटल पर अभिनंदन कार्यक्रमआयोजित किया। जहां सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।

वही संभाग के सह प्रभारी सत्यनारायण चौधरी का भी माला व सफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने भाजपा र्कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए अनुशासनपूर्ण रीति नीति पर चलते हुए हमें प्रदेश तथा फुलेरा विधानसभा में भाजपा का परचम पुनः लहरा कर प्रदेश को प्रगतिशील राज्य की श्रेणी में स्थापित करना है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए वर्तमान राजस्थान कांग्रेस की जन विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ने का आह्वान किया,

इस अवसर पर जिले के सह संभाग प्रभारी सत्यनारायण चौधरी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर ने भी भाजपा कार्य कर्ताओं से आगामी चुनाव मे कमर कसने का आह्वान किया,भाजपा जिला महामंत्री अजय पाल सिंह नाथावत ने सभी कार्य कर्ताओं का धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया, कार्यक्रम संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने किया इस अवसर पर एम पी एस मनोज कुमावत, एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के सातों मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत, लक्ष्मीकांत तोतला, मूलचंद रैगर, बद्री नारायण शर्मा, जितेंद्र डांगरा, देवकरण गुर्जर, नटवर पारीक मंचस्थ रहे। साथ ही महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत सहित पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: Aapno City News





