[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत जयपुर कुच करने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के द्वारा जयपुर में हो रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सचिवालय घेराव मे जयपुर चलने का आह्वान किया गया।

मकराना शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी व जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र व्यास के नेतृत्व में बोरावड रोड वार्ड नम्बर एक के शक्ति केंद्र में नहीं सहेगा राजस्थान के प्रोग्राम में जयपुर कुच करने कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया।

साथ ही शहर मंडल महामंत्री सर्वेश्वर मान्धनिया व शक्ति केंद्र संयोजक श्री भगवान काबरा ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार के विफलता के पंपलेट वितरित किए। इस दौरान मंडल कोषाध्यक्ष बजरंग जाटल्या, श्याम सुंदर महेश्वरी, नोरतमल नायक, सुभाष रेगर, तोलाराम सैनी, बंसी भाटी, ईश्वर बंजारा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now