[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

लूणी नदी क्षेत्र मे स्थानीय लोगो द्वारा अवैध बजरी का खनन किया जा रहा है। अवैध बजरी खनन को बन्द करने की मांग को लेकर RLP कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी के नाम सौपा ज्ञापन

SHARE:

लोकपाल भण्डारी

रियाँबड़ी उपखंड के लूणी नदी क्षेत्र मे हो रहे अवैध बजरी खनन को बन्द करने को लेकर लूणी नदी बचाओ संघर्ष समिति व आर एल पी पार्टी के सदस्यों ने छः सूत्री मांगो को लेकर रियाँबड़ी उपखण्ड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन। आर एल पी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजयपाल राव ने जानकारी देते हुए बताया की रियाँबड़ी लूणी नदी क्षेत्र मे स्थानीय लोगो द्वारा अवैध बजरी का खनन किया जा रहा है।

अवैध बजरी खनन को बन्द करने की मांग को लेकर उपखण्डअधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन मे छः सूत्री मांग की है ओवर लोड बजरी परिवहन पर रोक लगाना।लूणी नदी क्षेत्र की रपट पर बने नालो को खोलना।सहित मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया। अगर समय रहते मांगो पर अमल नहीं किया गया तो बड़ा जन आंदोलन किया जायेगा।इस दौरान सरपंच गिरधारी लाल सैनी, रामनिवास डांगा,पुखराज ग्वाला, जब्बार, विजयपाल राव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now