[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एक भरोसा तोर है नहीं करनी की आस: संत रामप्रकाश स्वामी।

SHARE:


श्री दादू आश्रम पर चल रहे सत्संग ज्ञानयज्ञ समारोह में,
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्रीरामनगर स्थित श्रीदादू आश्रम पर संत राम प्रकाश स्वामी के सानिध्य मे चल रहेश्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं चतुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह में बुद्धवार को व्यासपीठ से संगीताचार्य संत राम प्रकाश स्वामी ने प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक ज्ञान यज्ञ, श्रीमद् दादू वाणी, प्रवचन, सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु को बताया कि,एक भरोसा तोर है नहीं करनी की आस ,यह वक्तव्य श्रीमद् दादू वाणी के महान ग्रंथ में श्री दादू दयाल जी महाराज ने बताया है संत रामप्रकाश महाराज ने सत्संग के दौरान बताया कि भगवत साधक भक्तों को भरोसा एक परमात्मा पर होता है उनको लौकिक कर्मों पर व कार्यों पर भरोसा नहीं होता क्योंकि परमार्थिक साधन क्षेत्र में वह पूर्ण होते हैं व्यावहारिक कार्यों में कच्चे होते हैं,

इसलिए वे अपना भरोसा परमात्मा पर निहित रखते हैं। उन्होंने बताया कि सत्संग श्रवण की इच्छा, श्रद्धा, भागवत कथा में रुचि रखने से ही परमात्मा की कृपा मिलती है, ऐसा सत्संग कथा में संगीत आचार्य संत राम प्रकाश स्वामी ने सरल भाषा में दादू वाणी व ग्रंथों के मुताबिक उपस्थित , भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा। दादूआश्रम के व्यवस्थापक धरमदास स्वामी ने बताया कि आज की व्यासपीठ आरती बंसी लाल नाराणीया ने की तथा इस अवसर पर सांभर से नोरतमलअग्रवाल,गोपाल नेतड, पं. यादराम जोशी, रमेश शर्मा, नटवर लाल शर्मा, नारायण लाल कुमावत बगरू,सोहन लाल भोडीवाल, भंवरलाल कुमावत, गुलाब चंद कुमावत , मूलचंद कुमावत, राम अवतार ज्ञानू , सत्य नारायण कुमावत, नाथू लाल सैनी, राजेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now