[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे सुरक्षा बल के सराहनीय कार्य-‘‘ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते‘‘ के तहत बच्चों को बचाया

SHARE:

‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत यात्रियों का सामान लौटाया
फुलेरा (दामोदर कुमावत)

रेलवे सुरक्षा ने रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी 24 X 7 निभा रही है। आर.पी.एफ की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्य वाही से यात्रियों के छुटे सामान को सकुशल वापस लौटाया गया साथ ही लावारिस एवं नाबालिग बच्चों को भी सकुशल सुपुर्द किया गया।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ऑपरेशन नन्हे फरिस्ते के तहत 8 जुलाई को जयपुर रेलवे स्टेशन पर 01 नाबालिक लड़की को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चाईल्ड हैल्प लाइन जयपुर को एवं 30 जून को अलवर रेलवे स्टेशन पर 01 लावारिस लड़के को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चाईल्ड हैल्प लाइन अलवर को सुपर्द किया।
ऑपरेशन अमानत के तहत 9 जुलाई को गाडी संख्या 12974 में यात्रा कर रहे यात्री द्वारा जल्दबाजी में दूसरी गाड़ी में बैठ जाने के कारण कीमती सामान को रेलवे सुरक्षा बल जयपुर द्वारा एवं 30 जून को गाडी संख्या 20978, वंदे भारत में ऑटोमेटिक दरवाजे बंद होने से यात्री का कीमती बैग छूट जाने पर रेलवे सुरक्षा बल जयपुर द्वारा सही सलामत यात्री को सुपुर्द किया।

इसी के साथ ही ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 6 जुलाई से 12 जुलाई तक उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में अलग अलग गाड़ियों एवं स्टेशनों पर भीड़ में जेब तराशी का प्रयास कर रहे कुल 5 आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ऑपरेशन डिग्निटी के तहत रेसुब द्वारा 5 जुलाईको रेलवे स्टेशन जोधपुर पर तीन मानसिक बीमार/ विक्षिप्त व्यक्तियों को अपना घर आश्रम भिजवाया गया।
महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशों में रेलवे यात्रियों की संरक्षित एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है एवं इसके लिए रेल सुरक्षा बल 24 X 7 हमेशा तत्पर है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now