[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

परमार्थ को सब किया आप स्वार्थ नाही परमेश्वर परमार्थी के साधु कली माही: संत रामप्रकाश स्वामी।

SHARE:


श्री दादू आश्रम पर चल रहे सत्संग ज्ञानयज्ञ समारोह में,
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्रीरामनगर स्थित श्रीदादू आश्रम पर संत राम प्रकाश स्वामी के सानिध्य मे चल रहेश्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं चतुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह में रविवार को व्यासपीठ से संगीताचार्य संत राम प्रकाश स्वामी ने प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक ज्ञान यज्ञ, श्रीमद् दादू वाणी, प्रवचन, सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु को बताया कि , परमार्थ को सब किया आप स्वार्थ नहीं परमेश्वर परमार्थी के साधु कली माही, यह वक्तव्य श्रीमद् दादू वाणी के महान ग्रंथ में श्री दादू दयाल जी महाराज ने बताया है

संत रामप्रकाश महाराज ने सत्संग के दौरान बताया कि जिन पुरुषों का जीवन भगवान के आश्रित है वह तो संसार के परम कल्याण अभ्युप और समृद्धि के लिए ही जीवन धारण करते हैं उसमें उनका कोई स्वार्थ नहीं होता, उनका शरीर भी दूसरों के लिए ही होता है। उन्होंने बताया कि सत्संग श्रवण की इच्छा, श्रद्धा, भागवत कथा में रुचि रखने से ही परमात्मा की कृपा मिलती है, ऐसा सत्संग कथा में संगीत आचार्य संत राम प्रकाश स्वामी ने सरल भाषा में दादू वाणी व ग्रंथों के मुताबिक उपस्थित , भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा।

दादूआश्रम के व्यवस्थापक धरमदास स्वामी ने बताया कि आज की व्यास पीठ आरती सोहनलाल भोडीवाल ने की तथा प्रसादी भंडारा कचरोदा निवासी भागचंद कुमावत की ओर से की गई इस अवसर पर सांभर से नोरतमल अग्रवाल, गोपाल नेतड, सोहन लाल भोडीवाल, भंवरलाल कुमावत, गुलाब चंद कुमावत, जगदीश प्रसादभोडीवाल, मूलचंद कुमावत, राम अवतार ज्ञानू , रामबाबू कुमावत, नाथू लाल सैनी, राजेंद्र सैनी, सतनारायण कुमावत सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now