[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजी हर हर महादेव व नमःशिवाय के जयकारे।श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक अर्पण किए बिल्वपत्र ।

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत) नगर में स्थित शिवालयों मे सावन के पहले सोमवार को अल सुबह से ही शिव भक्त नर नारियों का तांता लगा हुआ है,

श्रद्धालु भक्तों ने मंदिरों में शिव पंचायत की पूजाअर्चना कर विभिन्न प्रकार के पुष्पों, फूल माला, रोली मोली चंदन आदि विशेष श्रंगार कर शिवालय को सजाया गया

तथा नर, नारियों, युवा, युवतियों व वृद्ध जनों ने बेलपत्र चढा कर पूजा की, वही श्रीराम नगर स्थित शिवालय पर दोपहर अभिजीत मुहूर्त में पंडित नर नारायण शर्मा एवं पंडित आशुतोष शर्मा के सानिध्य में डॉ गणेश चंद्र दाधीच, डॉ अविनाश दाधीच,

विजय गोपाल दाधीच, कृष्ण चंद्र दाधीच, रमेशचंद कुमावत, महेश गर्ग, देवांश दाधीच, रोशन चोयल,आदित्य दाधीच, हेमंत कुमावत, कपिल कुमावत रोशन चोयल, गणपतकुमावत, मनीषा साहू सहित श्रद्धालु भक्तों ने रुद्री का पाठ कर विधि-विधान,से पंडित नर नारायण,

पंडित आशुतोष पंडित रूप नारायण शर्मा, पंडित चंद्रप्रकाश गोंड, व पंडित सत्यनारायण शर्मा के द्वारा विशेष पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष भोल के दुग्धाभिषेक, विल्वपत्र अर्पण , शिव स्तुति व महा आरती कर नगर व क्षेत्रके विकास एवं संपन्नता की कामना की गई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now