[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेल यात्रियों को पानी पिला कर महिलाओं ने किया पुण्य , पाया संतोष।

SHARE:

फुलेरा (दामोदर कुमावत) व्यापार महासंघ फुलेरा एवं दैनिक रेल यात्रीसंघ (एकी) के संयुक्त तत्मवाधान में 1 जून से फुलेरा रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाली रेलोके यात्रियों को निशुल्क शीतल ठंडा जल सेवा शुरू की है, जल सेवा कार्यक्रम में प्रतिदिन व्यापारियों एवं दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारियों तथा स्काउट्स एंड गाइड्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं

जिससे आवागमन करने वाली ट्रेनों के यात्रियों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है यह एक पुण्य का काम है यह सेवा फुलेरा रेलवे स्टेशन पर करीब 50 वर्षों से निरंतर ग्रीष्मकालीन में यहां के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा दी जा रही है। जल सेवा कर रहे व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज अहूजा तथा दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष अशोक वासुदेव ने बताया कि बुधवार को मातृशक्ति महिलाओं , युवतियों व बालिकाओं ने दोपहर 12:00 से 3:00 तक अपनी सेवाएं देकर रेलों में यात्रियों को जल सेवा देकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया,

नगर की मातृशक्ति महिलाओं ने अपनी निष्ठा और प्रेम से जल सेवा की वही रेल यात्रियों ने भी इनकी भूरी भूरी प्रशंसा की इस मौके पर पार्षद श्रीमती प्रेम आहूजा, सीमा राज कुमावत, पूनम कुमावत, एड.सुमित्रा नाथावत, सुमन देवी, गीता गुप्ता, संगीता देवी शहीद दर्जनों महिलाएं जल सेवा दी, जबकि शिक्षाविद शक्ति सिंह , शेष नारायण सैनी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now