[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मीनाक्षी रान्दड़ बनी प्रदेश उपाध्यक्ष

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के प्रदेश स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी ने मीनाक्षी रान्दड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इनकी नियुक्ति पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, प्रदेश अध्यक्ष शशि लढ़ा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शान्ता धूत, प्रदेश सचिव मनीषा बागला के द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष शशि लढ़ा ने दुपट्टा ओढ़ाकर मीनाक्षी रान्दड़ का सम्मान किया। इस अवसर पर शोभा डागा मकराना को प्रदेश संयोजिका बनाया गया। दोनों की नियुक्ति पर प्रदेश संगठन मंत्री कृष्णा मंत्री, ज़िला अध्यक्ष शोभा मून्दडा ने हर्ष व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मकराना माहेश्वरी महिला मण्डल ने मीनाक्षी रान्दड़ का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनिता डागा, सचिव कोमल रान्दड़, उपाध्यक्ष मुन्नी भूतड़ा, पूर्व अध्यक्ष मुन्नी सारडा, पूर्व अध्यक्ष बसन्ती चौखडा, पूर्व सचिव विनीता रान्दड़, श्रीकान्ता मालपानी, उर्मिला मानधनिया, सीमा चौखडा, रेणु रान्दड़, ख़ुशबू मून्दडा, अन्नपूर्णा मालपानी, रूची लाहोटी, संगीता सारडा, पूजा मून्दडा, उषा रान्दड़, उषा राठी, श्यामा रान्दड़, अरूणा मानधनिया, शशि चौखडा, ममता मालपानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now