
आपणी खबरां
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-खींवसर विधानसभा के रिया श्यामदास ग्राम पंचायत मैं रविवार शाम को रात्रि चौपाल और ग्राम रथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
महावीर सिंह सान्दु ने बताया कि आज खींवसर विधानसभा की ग्राम पंचायत रिया श्यामदास में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित “रात्रि चौपाल” कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया एवं जनसुनवाई के माध्यम से उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

खींवसर विधायक रेंवत राम डांगा ने इस दौरान आमजन द्वारा उठाए गए विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। डांगा ने कहा कि रात्रि चौपाल जनसंवाद को सशक्त बनाने एवं शासन को आमजन के और अधिक निकट लाने का प्रभावी माध्यम बना रही है।

माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन एवं आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान ब्यावर पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, मेड़ता उपखंड अधिकारी श्रीमती पूनम चौधरी, मेड़ता तहसीलदार रामसिंह गुर्जर, नोखा चांदावता मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सहित सरपंच, अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Author: Aapno City News




