[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

व्यक्ति निर्माण का केन्द्र संघ की शाखा विभाग प्रचारक

SHARE:

लोकपाल भण्डारी

रिया बड़ी के स्थानीय श्री खेतेश्वर छात्रावास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रियां बडी खण्ड के शाखा संगम कार्यक्रम में रियां के ग्रामीण क्षेत्र के अनेको स्वयंसेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रमको सम्बोधित करते हुए नागौर विभाग के विभाग प्रचारक गिरधारी लाल ने कहा की सामाजिक समरसता ही देश की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है।इसमे हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए।संघ की शाखा केवल खेलने का स्थान मात्र नहीं है,यह एक शक्ति पूंज है।

आज भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी आत्मनिर्भरता के भाव से अलग पहचान बना रहा है। दुनिया के लोग आज भारत के स्वाभिमान से प्रेरणा ले रहे है। हिन्दुत्व के भाव भारत के हर बालक, युवा, प्रत्येक नागरिक में जाग्रत हो रहे है ।

संघ अपनी दैनंदिन शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य गत 98 वर्षों से अनवरत करता चल रहा है इसी कारण से संघ सदैव युवा ही दिखाई देता है।संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरू जी ने कहा कि संघ कुछ नहीं करेगा,पर स्वयंसेवक कुछ नहीं छोडेगा।इसी भाव से स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक कार्य में अग्रणी भूमिका में रहता है


गतिविधियों के माध्यम से समाज जागरण हो रहा है।हमें अपने कार्य को बल प्रदान करने के लिए शाखाओं को ओर अधिक मजबूत करना होगा।परस्पर जाति पाती को भूल कर आज संघठित होकर देश ओर समाज का कार्य करने की आवश्यकता है।राष्ट्र देवो भव के भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता अपने दुःख -सुख की चिंता नहीं करते वही संघ ऐसे ही सैकडों कार्यकर्ताओं को तैयार करने का कार्य कर रहा है।

हमें पुनः भारत को विश्व गुरू के रूप में सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करने वाला राष्ट्र बनाना है।कार्यक्रम में योग व्यायाम, सूर्य नमस्कार, अनेक प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सैकडों स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now