[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा जिला प्रभारी सैनी रहे मकराना दौरे पर, कार्यकर्ताओं की ली बैठक

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं नागौर देहात संगठन प्रभारी अशोक सैनी का मकराना आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बालाजी मन्दिर बोरावड़ रोड़ पर स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में आमजन दुखी है, किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, वहीं युवा पेपर लिक से दुखी एवं आक्रोशित है। सैनी ने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रति मजबूत करने हेतु नमो वोलियंटर्स कार्यशाला, फ़ोटो युक्त बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, अल्पकालीन विस्तारक बनाकर प्रत्येक शक्ति केन्द्रो को मजबूत करने का दायित्व दिया। मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने माला व पार्टी का दुपट्टा पहना कर सैनी का स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओडिंट ने कहा कि सैनी नागौर देहात संगठन प्रभारी के रूप में भाजपा को मजबूत करने के लिए जिले में प्रवास के लिए आए हैं। इस दौरान विधानसभा प्रभारी रामनिवास दिवाकर, विधानसभा सयोजक राजेश डारा, प्रदेश कार्यसिमिति सदस्य सुनीता रांन्दड, बोरावड़ मण्डल प्रभारी भूपेंद्र सिंह पलाड़ा, ज़िला उपाध्यक्ष नारायणसिंह मिंडकिया, महेंद्र रांदड, महेश काबरा, विनय सिंह नाथावत, मण्डल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, मण्डल अध्यक्ष गिरवर सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, विक्रम सिंह, बजरंग जाटल्या, विनोद जोशी, विनोद सोलंकी, नोरत नायक, विरमाराम किरडोलिया, ईश्वर बंजारा, श्रीभगवान काबरा, विधानसभा आईटी संयोजक गोविन्द चारण, विधानसभा मकराना के शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, नमो वोलिंटर्स कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now