
विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) माधवी दिनकर, जयपुर जिला के निर्देशानुसार अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं.1)

अरविंद कुमार जांगिड़ के निर्देशन में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जयश्री लमोरिया द्वारा न्यायालय परिसर सांभर लेक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मानसिक रूप से बीमार व बौद्धिक रूप से असक्षम व्यक्तियों को विधिक सेवाएं स्कीम 2024 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं योजना 2015, विशेष रूप से असक्षम व्यक्तियों से संबंधित विधिक जानकारी दी गई।

मजिस्ट्रेट ने आम नागरिकों को बाल विवाह और घरेलू हिंसा रोकने, बचपन व भविष्य की रक्षा करने से संबंधित विधिक जानकारी दी। लीगल एंड असिस्टेंट चांदमल सांभरिया द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में सचिव तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़ पैरा लीगल वोलेंटियर शंकर लाल छंदावल, अय्यूब कुरैशी, लियाकत अली, जितेन्द्र कुमार पारीक, जुल्फिकारुल्लाह खान आदि उपस्थित रहे

Author: Aapno City News




