
रूण फखरूदीन खोखर
जन-जन की आस्था के प्रतिक भोमियासा महाराज रूण की अष्टधातु अश्वरोही प्रतिमा मंदिर परिसर में सोमवार को गाजे-बाजे ,हर्षोल्लास व डीजे की धूमधाम के साथ स्थापित की गई।

इस मौके पर भोमियासा महाराज का शलोका भी बोला गया,पंडित हुकुमाराम शास्त्री के सानिध्य में हजारो धर्म प्रेमियों की मौजूदगी में पूजा पाठ करके प्रतिमा को शुभ मुहूर्त में सोमवार को दोपहर 12:15 बजे स्थापित किया गया ,इन्होंने बताया कि इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जल्दी ही शुभ मुहूर्त में निश्चित की जाएगी, इस मौके पर रूण इंदोकली सहित आसपास के गांवो के भाग लेने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा क्षेत्र धर्ममय माहौल में सराबोर नजर आया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए 36 कौम के धर्म प्रेमीयों को इस आयोजन में भाग लेने पर बधाई दी, इस आयोजन में प्रसाद भी बांटा गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर प्रांगण में 29 जुलाई दिन में गुरु पूर्णिमा के तहत मेले का आयोजन होगा और रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायक गजेंद्र राव एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया दी जाएगी।
इसी संदर्भ में मंदिर परिसर में मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। गौरतलब हैं कि भोमियासा महाराज की एक और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पिछले सप्ताह ही रतनासागर तालाब रूण गार्डन में हुई थी

जिसमें भी 36 कौम के ग्रामीणों ने भाग लिया था और सोमवार को दूसरी प्रतिमा मंदिर परिसर में स्थापित की गई है।

Author: Aapno City News




