[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वरिष्ठ नागरिकों व आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाओं से

SHARE:

जागरूकता किया।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) माधवी दिनकर, जयपुर जिला के तत्वावधान में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र. सं. 1) अरविंद कुमार जांगिड़ सांभर लेक के मार्गदर्शन में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 2 इन्दु उज्जवल द्वारा न्यायालय परिसर सांभर लेक में वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों तथा समाज व परिवार में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व के संबंध में विस्तृत विधिक जानकारी दी।

ए.डी.जे -2 उज्जवल ने आपदा पीड़ितों से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि जब भी कोई प्राकृतिक आपदा आती है -चाहे वह बाढ़ हो, भूकंप हो, सुनामी हो या सुखा या फिर कोई मानव निर्मित आपदा जैसे औधोगिक दुर्घटनाएं, दंगे या रासायनिक रिसाव, तो वह केवल सम्पत्ति और जीवन का नुक़सान नहीं करती, बल्कि वह प्रभावित लोगों से उनकी आजीविका, पहचान, सुरक्षा और मानवाधिकार तक छीन लेती है, से संबंधित विधिक जानकारी दी गई। सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़ व लीगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि से संबंधित विस्तृत विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पैरा लिगल वालंटियर्स शंकर लाल छंदवाल, भागचंद कुमावत, वंश आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now