
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
माली सैनी समाज धर्मशाला विकास समिति, बंधे बालाजी (जयपुर) के तत्वावधान में मंगलवार को बिचून के गणगौरी चौक में माली सैनी समाज की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अमरचंद सैनी ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से परमानंद सैनी पुत्र रामकरण सैनी को बिचून ग्राम माली सैनी समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं माली सैनी समाज धर्मशाला विकास समिति, बंधे बालाजी की कार्यकारिणी में सीताराम सैनी और महेश सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अमरचंद सैनी के नेतृत्व में समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान कर धर्मशाला विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

साथ ही राजकीय एवं निजी सेवाओं में कार्यरत समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों तथा विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। समिति के महामंत्री शेष नारायण सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अनिल बागड़ी,रामजीलाल पापटवान, महेंद्र गढ़वाल, श्यामलाल इंदौरा, कालीचरण सैनी, सुनील सैनी, भंवरलाल, ओमप्रकाश माली, राजेंद्र सैनी, कैलाशचंद सैनी, कानाराम, कुलदीप, भागचंद, सत्यनारायण सैनी, कमलेश, लक्ष्मीकांत, रामेश्वर, रमेश चंद, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




