[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकसित भारत के स्वर्णिम अध्याय_ रामकुमार भूतड़ा

SHARE:

विश्व मंच पर भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बना आत्मविश्वासी और सशक्त : भूतड़ा

🖋 तेजाराम लाडणवा
मेड़ता सिटी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मेड़ता में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर पहले से अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
भूतड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत “विश्व गुरु” बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार आज अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक नेता भारत के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने को प्राथमिकता दे रहे हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की राय को गंभीरता से सुना जाता है। उन्होंने कहा कि यह बदलती वैश्विक भूमिका भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि, पीएम विश्वकर्मा तथा अन्य अनेक योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
भूतड़ा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, वंदे भारत ट्रेन, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने तथा तकनीक आधारित शासन व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, अंतरिक्ष विज्ञान, स्टार्टअप संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसरों के कारण भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए भूतड़ा ने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल उद्देश्य सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणपत सिंह पिडीहार पूर्व मीरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष सीपी बिडला, घनश्याम डालिया,कन्हैयालाल सोनी, विजय राज सांखला, रामकुमार जांगिड़, अनेक भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now