
🖋 तेजाराम लाडणवा
सलेमाबाद (अजमेर)
स्टोनेक्स फाउंडेशन ने “बेकार से बहार तक” की सोच के साथ सलेमाबाद के निकट सिंगला ग्राम में आम के बागान का शुभारंभ किया।
यह पहल केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया एक समग्र मॉडल है।
कार्यक्रम में स्टोनेक्स ग्लोबल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ अग्रवाल ने बताया, “इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें उन सामग्रियों का उपयोग किया गया है जो अब तक बेकार पड़ी थीं और प्रदूषण का कारण बन रही थीं। विभिन्न जैविक अपशिष्टों को वैज्ञानिक तरीके से डीकंपोज कर जैविक खाद तैयार की गई और उसी से पौधारोपण के लिए उपयुक्त भूमि विकसित की गई। यह वास्तव में ‘आपदा में अवसर’ का उदाहरण है।”
स्टोनेक्स फाउंडेशन, नई दिल्ली के प्रतिनिधि सौरभ अग्रवाल ने कहा, “आम का यह बागान भविष्य में ग्रामीणों के लिए व्यावसायिक आय का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो स्थानीय किसान भी स्वयं इस मॉडल को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे। यहाँ लगाया गया प्रत्येक पौधा क्षेत्र के लिए एक स्थायी स्मृति और हरित भविष्य का प्रतीक बनेगा।”
ग्राम सिंगला निवासी गोविंद सिंह राठौड़ और दौलत सिंह ने स्टोनेक्स फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब तक अधिकांश किसान पारंपरिक खेती पर ही निर्भर थे और व्यावसायिक फलोत्पादन की जानकारी सीमित थी। आम के बागान से नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य में आय के नए रास्ते खुलेंगे।”
अग्रवाल ने बताया कि एग्रोफॉरेस्ट्री का यह प्रोजेक्ट बरगद संरक्षण फाउंडेशन, कुचामन सिटी की अनुभवी एवं विशेषज्ञ टीम द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, कंपनी के अधिकारियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस मॉडल को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया तो यह क्षेत्र में टिकाऊ कृषि, फलोत्पादन और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बन सकता है। एक ओर हरियाली बढ़ेगी तो दूसरी ओर किसानों को दीर्घकालीन आर्थिक लाभ मिलेगा।
यह पहल केवल आम के पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में उठाया गया एक दूरदर्शी कदम है।

StoneXFoundation #StoneXGlobal #BargadSanrakshanFoundation #Agroforestry #MangoOrchard #AmlaOrchard #WasteToWealth #GreenRajasthan #SustainableAgriculture #Farmers #OrganicFarming #Environment #PlantationDrive #Ajmer #Salemabad #Singla #Rajasthan #HaritKranti #GreenFuture #VocalForLocal #SaveEnvironment #TreePlantation #RuralDevelopment #Nature #ClimateAction






Author: aapnocitynews@gmai.com




