[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पुलिस की बड़ी कार्यवाही नाकाबंदी में धरे गए तस्कर।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
थानाधिकारी  राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रामलीला मैदान के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार (RJ 14 CL 6458) ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर जब गाड़ी की तलाशी ली, तो डिग्गी में रखे एक प्लास्टिक के डिब्बे से 220 ग्राम गीली अफीम बरामद हुई।


पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थ के साथ परिवहन में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश  (40 वर्ष) पुत्र भागचंद,निवासी बिचून। राकेश (20 वर्ष) पुत्र रामदयाल उर्फ दयाल, निवासी धांधोली (हाल निवासी बिचून)।
इन दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 08/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशानुसार, यह अभियान 1 मई से 31 मई 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ड्रग्स सप्लायरों, तस्करों और उपभोक्ताओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस सफल मिशन को अंजाम देने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा और वृत्ताधिकारी सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में फुलेरा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार, सरदार सिंह, राजेन्द्र कुमार और चालक सुरेश का विशेष योग दान रहा।नशा मुक्त समाज की ओर जयपुर ग्रामीण पुलिस का यह एक और कड़ा कदम है!

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now