[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गांव रूण में ग्राम रथ अभियान और रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

SHARE:


रूण फखरूदीन खोखर

राज्य मंत्री व विधायक ने लिया भाग

मीठे नहरी पानी और गैस सिलेंडर की समस्या का रहा मुख्य मुद्दा

रूण-पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में राज्य सरकार की ओर से चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल कार्यक्रम शनिवार रात्रि में हुआ। ग्राम सेवक राजेंद्र मिर्धा ने बताया ग्राम पंचायत रूण सरपंच प्रशासक इंदिरा देवी गोलिया की देखरेख में अटल सेवा केंद्र के पास हुए इस आयोजन में किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी और खींवसर विधायक रेंवतराम डांगा सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को विस्तार से सुना।

इस मौके पर राज्य मंत्री सी आर चौधरी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, ग्रामीण उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक डांगा ने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब किसान और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास रहेगा,इस दौरान ग्रामीणों ने वंचित आधे गांव में मीठे नहरी पानी की समुचित सप्लाई करवाने और गैस सिलेंडरों का वितरण गांव रूण में पहले की तरह मंगलवार और शनिवार को गांव के मुख्य स्थानों पर आकर कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांग की।

इस मौके पर ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए मंत्री और विधायक ने नहर विभाग के अधिकारियों और रसोई गैस एजेंसी संचालकों से फोन पर बात करके उन्हें तुरंत समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों ने बताया कि अभी खेत खाली हैं इसीलिए रूण के भटनोखा रोड पर स्थित जीएसएस से जुड़े हुए सभी कृषि फिडरो के वर्षों पुराने पोल और तारों को बदली करवाकर नवीनीकरण कराने और रूण इदोकली की वंचित ढाणियों में विद्युत कनेक्शन कराने तथा गांव रूण में जैन मंदिर से बड़ला चौक होते हुए नूरानी जामा मस्जिद तक और कनजी सेठां की हवेली से लेकर नया बाजार होते हुए बस स्टेशन तक गौरव पथ या सीसी ब्लॉक सड़क बनाने, गांव के मुख्य मार्गो को सही करवाकर नालिया सफाई करवाने, इंदिरा कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाने, इंदोकली गांव में स्थित पानी की नई टंकी की पाइपलाइन को रूण सें जोड़ने, ब्राह्मणों का बास में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण, इसी प्रकार ढाणियों में लगे हुए सिंगल फेस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन होने पर वोल्टेज समस्या के समाधान के लिए ट्रांसफार्मर बदलने या नए लगाने की मांग की गई और वंचित ढाणीयों में नहर पानी की पाइपलाइन डालने  और रूण से औलादन 7 किलोमीटर, रूण से देशवाल 9 किलोमीटर ,रूण सें रातंडा नाडा-तांडीयो की ढाणी होते हुए गवालू तक 7 किलोमीटर,रूण से चिताणी 5 किलोमीटर,रूण सें सैयदों की ढाणीयां होते हुए खजवाना सड़क तक 7 किलोमीटर,रूण सें हरसोलाव मार्ग पड़ायला नाडा होते हुए नोखा तक डामर सड़क 7 किलोमीटर और जेतमालों की ढाणीयां से नोखा चांदावता तक 4 किलोमीटर डामर सड़क की मांग की गई। इस मौके पर राज्य मंत्री, विधायक के अलावा मुंडवा उपखंड अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल, मुंडवा डिप्टी सतीश मीणा मुंडवा तहसीलदार बुधाराम सोऊ, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गणपतराम सारण, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मानसिंह रेवाड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन- गांव रूण में रात्रि चौपाल के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now