
भगवान श्रीरामजानकी,लक्ष्मण हनुमान एवं शिव पार्वती की भव्य जीवंत झांकियां।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे में हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति विशाल भगवा शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभा यात्रा श्री राम नगर स्थित श्री बालाजी की बगीची से विधिवत पूजा अर्चना कर गाजे बाजे,लवाजमें के साथ रथों में देवी देवताओं की जीवंत झांकियां से सजे रथों के साथ प्रारंभ होकर नगर प्रमुख स्थान एवं मार्गो से होते हुए समापन स्थल गंणगौरी बाजार पहुंची, जहां श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत- अभिनंदन कर आयोजन कर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

वही नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह- जगह पर ठंडा पेय, फलाहार के साथ-साथ सनातन प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर भगवा रैली का भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान शिव पार्वती, श्री राम जानकी लक्ष्मण और हनुमान, जगदंबा काली मैया, भारत माता सहित कई जीवंत झांकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शोभायात्रा में एक ही नारा… एक ही नाम बोलो जय श्री राम, भारत का बच्चा- बच्चा जय श्री राम बोलेगा आदि उद्घोष सुनाई दिए। वहीं रैली में महिला विंग की गीता शर्मा,पूनम कुमावत, सुमन कुमावत ने मातृ शक्ति को एकजुट कर इस रैली में सैकड़ो महिलाओं को साथ लेकर झंडा लिए नारे लगाते हुए शोभायात्रा में कदम से कदम मिलाया ।

वहीं युवक, युवतियों, गणमान्य व प्रबुद्ध जनों ने डीजे की धुन मुझे चढ़ गया भगवा रंग की धुन पर झूमते हुए नजरआए शोभायात्रा जिस गली मोहल्ले से निकली वहां के लोगों ने पलक पावड़े बछाए, उन्होंने रैली में सम्मिलित लोगों को जलपान भी कराया और शोभा यात्रा की पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार भी किया। जबकि समापन स्थल गंणगोरी बाजार में संस्कृतिक एवं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय एवं आमंत्रित गायक कलाकारों ने विभिन्न एवं आकर्षित धुनों पर मार्मिक प्रस्तुतियां दी जीन्हे सुनकर श्रोतागण झूम उठे। गौरतलब है कि स्थानीय थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने विशाल शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करते हुए संपूर्ण रैली में शांतिपूर्वक, अपनी महिला एवं पुरुष कर्मियों की कमान संभाले हुए रहे। जबकि शोभायात्रा में युवक की यूतियों ने विभिन्न मुद्राओं में तलवारबाजी करते हुए अलौकिक एवं अदम्य साहस के साथ शौर्य प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ रहा। शोभा यात्रा संरक्षक धनराज शर्मा एवं उनकी टीम जिसमें अनिल बंसल, पुनीत धवन, रोहित सैनी, दीपेश सैनी, विष्णु सेन, जोरावर सिंह,विष्णु नोदल भागचंद ककरालिया विजय कटारिया आदि ने योगदान दिया। वही आरएसएस के प्रांत प्रचारक बुद्धि प्रकाश एवं जिला संघ चालक दिनेश शर्मा ने बौद्धिक उपदेश दिए।

Author: Aapno City News



