[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा पुलिस की सक्रियता से बढ़ा जनविश्वास। 5 असामाजिक तत्व गिरफ्तार।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत):
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में फुलेरा पुलिस की सतर्क एवं निष्पक्ष कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में पुलिस ने गश्त के दौरान असामाजिक गतिविधियों में लिप्त 5 युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया।


गिरफ्तार आरोपियों में पूरण उर्फ पवन (27) को मनचलेपन, योगेश शर्मा (35) व नीरज शर्मा (28) को शराब पीकर झगड़ा करने तथा महेश सिंह (27) व नंद सिंह (43) को आपसी विवाद के आरोप में कार्रवाई की गई।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत हुई है। पूर्व में हुई चोरियों का शीघ्र खुलासा कर माल बरामद करने से भी जनता का भरोसा बढ़ा है। कस्बे के गणमान्य लोगों ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे प्रभावी व सराहनीय बताया है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now