[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन पर कुमावत समाज ने बुजुर्गों व विद्यार्थियों का किया सम्मान । 

SHARE:


पूर्व विधायक निर्मल कुमावत व भामाषाह पन्नालाल, भीमाराम शिवजी राम सहित रहे अतिथि।
समाज के उत्थान और विकास के लिए एसे आयोजन जरूरी: पन्नालाल भीमाराम
फुलेरा ( दामोदर कुमावत) श्री क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति श्री राम नगर फुलेरा की ओर से 2 अप्रैल 2026 को कुमावत समाज बालाजी बगीची एवं नवनिर्मित कुमावत भवन पर श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम, श्रद्धा, भक्ति एवं समारोह के रूप में मनाया गया।


समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्मलकुमावत,समाज के भामाशाह पन्नालाल सरस्वा एवं भीमाराम दंबीवाल रहे,वहीं भाजपा जिला मंत्री शिवजी राम कुमावत,सरपंच काजीपुरा नव रत्न कुमावत, तेजा का बास सरपंच शांति देवी दंबीवाल एवं पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमावत, भंवरलाल ममोडिया, मोहनलाल सारडीवाल, समिति महिला अध्यक्ष पूनम कुमावत विशिष्ट राखी की रहे जबकि समाज अध्यक्ष किशनलाल भोड़ीवाल ने समारोह की अध्यक्षता की।

सर्व प्रथम श्री हनुमान जी की तस्वीर  समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माला पहनाकर बालाजी के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। समिति महामंत्री दामोदर प्रसाद भोड़ीवाल ने बताया कि इससे पूर्व 2:00 बजे से 5: 00 बजे तक संगीतमय गायककारों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पठान हुआ,आरती पश्चात 5:00 बजे सभी अतिथियों का दुपट्टा, साफा एवं सॉलओढाकर स्वागत सम्मान किया गया।

तथा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के कर कमलों द्वारा समाज द्वारा बनाए गए नव निर्मित प्रथम मंजिल भवन का विधिवत उद्घाटन फीता खोल कर किया गया इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शिवजी राम, मोहनलाल सरडीवाल सहित सैकड़ो समाज बंधु उपस्थित रहे। पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने उपस्थित समाज बांधों को कहा कि हमें युवा पीढ़ी सही दिशा दिखानी होगी जिससे वह भटक ना सके। एवं शिक्षा के प्रति जागरूक रहे।

उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थाई संपत्ति आने वाली पीढ़ी के काम में आएगी। इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित भामाशाह भीमाराम पन्नालाल (बीआर पी के एल) सरपंच नवरत्न कुमावत, श्रीमती शांति देवी, राजेंद्र प्रसाद कुमावत मोहनलाल सारडीवाल, श्रीमती पूनम भोड़ीवाल एवं अध्यक्ष किशनलाल भोड़ीवाल द्वारा 80 वर्ष से ऊपर आयु वाले 21 महिला पुरुषों को दुपट्टे,शाल साफे एवं हनुमान जी की भव्य तस्वीर देखकर सम्मानित किया गया जबकि कक्षा 12 वीं एवं 10वीं में 2025-26 के दौरान 80% से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पन्नालाल भीमाराम भामाशाह ने कहा कि समाज उत्थान एवं विकास के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है।

जो व्यक्ति सक्षम है उन्हें ऐसे  कार्यक्रमों में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने₹1लाख समाज को देने की घोषणा की। जबकि भंवरलाल मांमोडिया, व महिला समिति अध्यक्ष पूनम कुमावत ने भी संबोधित करते कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उन्होंने अपने सहयोग के लिए समाज को अस्वस्थ किया।तथा 7:0 बजे से सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मूल चंद धमाणिया, रूप कुमार,बसंत कुमार पारम वाल,भगवान सहायकिरोड़ीवाल गणपत लाल जलांधरा ,स्वरूप चंद किरोड़ीवाल, शंकर लाल किरोड़ीवाल, महेश कुमार भोड़ीवाल, रमेश कुमार भोडीवाल सहित सैकड़ो कुमावत समाज बंधु उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now