
रूण फखरूदीन खोखर
समारोह में खींवसर विधायक भी हुए शामिल
रूण-नोखा चांदावता के एक फार्म हाउस पर बुधवार को हुए समारोह में रेण पीठाधीश्वर आचार्य सज्जन राम महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि जो इंसान अच्छी नियत से और सच्चाई से कार्य शुरू करता है तो यकीनन उसके काम सफल होते हैं, मनुष्य को हमेशा सच्चाई पर कायम रहना चाहिए।

इन्होंने आगे कहा कि संत महापुरुष ही मनुष्य जीवन का कल्याण करते हैं तथा संसार में संतों का समागम संत हरि कथा दुर्लभ है तथा मनुष्य जीवन सर्वश्रेष्ठ हैं और मनुष्य ही एकमात्र प्राणी है जिसका कल्याण होता है, इस जीवन में प्रभु नाम स्मरण करके मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं,उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य जीवन में जहां तक हो सके अपने हाथ से दान देते रहना चाहिए यही दान आपके आगे काम आएगा। इससे पहले सभी संत महात्माओं का बधावणा गाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस मौके पर रेण उत्तराधिकारी बस्तीराम महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये और युवा संत राम बल्लभ महाराज और बाल संत भरत रामसनेही ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को मधुर बना दिया। इस मौके पर त्यागी संत रामप्रकाश महाराज, हनुमान महाराज ,ईश्वरदास महाराज भी मौजूद रहे। इसी अवसर पर खींवसर विधायक रेवतराम डांगा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खिवसर क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे,

हमारी सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास कर रही है उन्होंने कहा कि रूण, धवा नोखा चांदावता असावरी सहित जिन गांवों में मीठे पानी की समस्या है उन गांवों में जल्द ही समस्या का समाधान करने के प्रयास चल रहे हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन संयुक्त रूप से गजेंद्र सेन और फखरुद्दीन खोखर ने किया । इस मौके पर घनश्याम मुंडेल, हरसुखराम, सियाराम ,शोभाराम ,दधमत, रामनिवास, भागुराम, रामदयाल सहित आसपास के गांवो के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Author: Aapno City News


