[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत)राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सांभर लेक भानुप्रिया सेहरा द्वारा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सांभर लेक में वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों तथा समाज व परिवार में वरिष्ठ नागरिकों के महत्व के संबंध में विस्तृत विधिक जानकारी दी।

पर्यावरण संरक्षण पर न्यायाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बना रहे इसलिए प्रत्येक विधार्थी को अपने घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पेंशन, इनकम टैक्स में छूट, बैंक एफ.डी. में छूट, रेल व बस में रिजर्व सीट व रियायती किराया, एकांकी वृद्ध दम्पति के लिए पुलिस सेफ्टी, बीमार होने पर आयुष्मान योजना, वरिष्ठ नागरिकों की सामान्य व गम्भीर बीमारियों के लिए समय समय पर मेडिकल कैम्प आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

पैरा लिगल वोलेंटियर्स शंकर लाल छंदवाल ने इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हैल्प लाईन नंबर 15100, साईबर हैल्प लाईन नंबर 1930 एवं गरिमा हैल्प लाईन नंबर 1090 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में विधालय प्रधानाचार्य निर्मला मौर्य, विधालय स्टाफ सत्यनारायण शर्मा, मीना जैन, शेखर अग्रवाल, मगनाराम, ललिता स्वर्णकार, मीना जांगिड़, मुकेश बुनकर, ऋषि राज आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now