[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सत्संग से सुधरता है मनुष्य का जीवन- काजू महाराज

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर

निकटवर्ती गांव सेनणी के आदेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, इसी कड़ी में बुधवार को कथावाचक पंडित रामकिशोर दाधीच उर्फ काजू महाराज रूण ने कहा कि सत्संग से ही मनुष्य का जीवन सुधरता है और ईश्वर भक्ति ही मुक्ति का माध्यम है,

अपने मन में दया भाव रखते हुए इंसान को इंसानों के साथ-साथ जीव जंतुओं से प्रेम रखना चाहिए तथा मन में किसी प्रकार का छल कपट नहीं रखते हुए अपने जीवन का लक्ष्य सांसारिक काम करते हुए भक्ति में लगा देना चाहिए, तभी सांसारिक दुखों से मुक्ति मिल सकती है।

कथा वाचन के दौरान महाराजश्री ने नारद मुनि, शिव भगवान, विष्णु भगवान के प्रसंगों पर कथा सुनाते हुए रोशनी डाली।  संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगे। इस कथा में सेनणी सहित आसपास के गांवो की पुरुषों के साथ-साथ महिला श्रद्धालु ज्यादा भाग ले रही है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now