[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय फुलेरा में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।

SHARE:


विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति मय बनाया।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) पीएम केंद्रीय विद्यालय फुलेरा में 26 जनवरी को 77 वा गणतंत्र दिवस
समारोहअत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथिनामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति एवं मंडल यांत्रिक अभियंता
रोहित मीना के आगमन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि रोहित मीना द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया, जिसके पश्चात समस्त उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त कर।सभी को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य  नरेंद्र सिंह यादव  ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में संविधान की महत्ता, नागरिक कर्तव्यों एवं विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति कविता एवं देशभक्ति नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।


कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, विद्यालय कैप्टन द्वारा अंग्रेजी भाषण। तथा कक्षा-नवीं की  छात्रा द्वारा राजस्थानी कविता (फौजी  का बेटा) प्रस्तुत की गई। कक्षा 8 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकनृत्य ‘म्हारों राजस्थान’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही योगासन प्रदर्शन एवं देशभक्ति समूह नृत्य ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।


समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बीरबल जाट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति नारों और जय हिंद, जय भारत, जय संविधान के उद्घोष से गूंज उठा। मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now