[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बसंत पंचमी का मंगल प्रभात चारभुजानाथ निकले बंगले से बाहर, शयन आरती का समय परिवर्तित — एक माह फागोत्सव की धूम

SHARE:


मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)

बसंत पंचमी पर शुक्रवार को मेड़ता के आराध्य श्री चारभुजानाथ मंदिर में परम्परा के अनुरूप ठाकुरजी चांदी निर्मित अलंकृत बंगले से बाहर विराजे। दीपावली से अब तक चांदी के बंगले में विराजमान भगवान अब बसंत पंचमी से रूप चौदस तक नगरवासियों को प्रतिदिन 24 अवतार श्रृंगार के मनोहर दर्शन कराएंगे। इसी के साथ ठाकुरजी का शीतकालीन रहवास व पोशाक भी परम्परा के अनुसार बदल गई।
मंदिर पुजारी ओम प्रकाश अबोटी ने बताया कि दीपावली के दिन से ठाकुरजी बंद गले की रेशमी वस्त्र धारण करते हैं, जबकि बसंत पंचमी से बिना सिली विशेष पोशाक का श्रृंगार आरम्भ होता है। श्रद्धालुओं ने गुलाल अर्पण कर ठाकुरजी पर बसंतोत्सव का आरम्भिक रंग चढ़ाया।
शयन आरती का समय बदला, मंगला पूर्ववत
बसंत पंचमी के साथ श्री चारभुजानाथ मंदिर में रात्रि शयन आरती का समय भी परिवर्तित हो गया है। अब रात्रि 9 बजे की बजाय साढ़े 9 बजे शयन आरती सम्पन्न होगी। हालांकि मंगला आरती का समय अपरिवर्तित रहेगा जिसे होली के पश्चात बदला जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now