
रूण फखरूदीन खोखर
इंदोकली में हुआ सत्संग समारोह
रूण-पंचायत समिति मूंडवा के गांव इंदोकली में शनिवार को भव्य सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। सुरेश और मुल्तान राम भाकर ने बताया इस मौके पर भादवासी और नोखा चांदावता से संत महात्माओं ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर संत उम्मेदराम महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर की भक्ति की महिमा का वर्णन करते रहना चाहिए और इन्होंने बताया कि भक्ति ही मुक्ति का माध्यम है, तथा मन में दया भाव रखते हुए मनुष्य को जीव जंतुओं से प्रेम रखना चाहिए और मन में किसी प्रकार का कपट नहीं रखते हुए अपने जीवन का लक्ष्य भक्ति में लगा देना चाहिए, तभी सांसारिक दुखों से मुक्ति मिल सकती है।

इस मौके पर भादवासी के संत हेतमराम महाराज और नेमीराम महाराज ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंसान को दान पूण्य करते रहना चाहिए ,वही नोखा चांदावता के युवा संत रामबल्लभ महाराज ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

वहीं भाकर परिवार की ओर से सभी संत महात्माओं और गणमान्य नागरिकों का माला और साफा और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अमराराम भाकर ,शैतान राम, मेहराम, पूर्व सैनिक त्रिलोक राम, रामचंद्र इनानिया , सुगनाराम,रामरतन गोलिया पूर्व सरपंच रूण, भंवरलाल मेघवाल, ओमप्रकाश उपाध्याय सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Author: aapnocitynews@gmai.com





