
चोरी की वारदात का मात्र 24 घण्टे में खुलासा कर दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार ।
चोरी हुआ सामान को किया बरामद।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) थाने पर 5 दिसंबर 2025 को कस्बे की न्यू कॉलोनी निवासी रूपेश चौहान ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि 4 दिसंबर 25 को रात्रि को सुबह करीब 4- 5 बजे मेरे मकान के बाहर से वॉशिंग मशीन की मोटर कीमत 20000 एवं एक भारत कंपनी का खाली गैस सिलेंडर वह एक चूल्हा कोई अज्ञात चोर उठा कर ले गया।

आदि रिपोर्ट दर्ज कराई, इस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किय गया। पुलिस कार्यवाही विवरणः प्रकरण में चोरी की वारदात का खुलासा कर माल मशरूका बरामद करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा व पुलिस उप अधीक्षक सांभरलेक अनुपम मिश्रा के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी फुलेरा राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपी राजेन्द्र व रोहित को डिटेन कर बाद अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया है

तथा कब्जे से चोरी किया गया सामान एक बडी मोटर वाशिंग मशीन की, गैस चूल्हा व एक गैस सिलेण्डर बरामद किया गया है। अभियक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वे मकानों व अन्य स्थानो की रैकी करते हैं फिर मौका पाकर मकानों में घुसकर जो भी सामान मिलता उसे चोरी कर ले जाते है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण: राजेन्द्र उर्फ राजू चौधरी पुत्र बिरदीचन्द जाति जाट उम्र 27 साल निवासी भैरू की ढाणी जोबनेर रोड थाना फुलेरा जयपुर ग्रामीण। दूसरा रोहित राय पुत्र हरिशंकर राय जाति कोली उम्र 25 साल निवासी मिश्र कॉलोनी फुलेरा थाना फुलेरा जिला जयपुर ग्रामीण । बरामदगी का विवरण:- वाशिंग मशीन की एक मोटर, एक गैस चूल्हा व एक गैस सिलेण्डर। पुलिस टीम राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी, अमीचन्द हैड कानि. हंसराज कानि. अनिल कुमार कानि, महेन्द्र कानि नए सतर्क रहते हुए त्वरित कार्रवाई की

Author: aapnocitynews@gmai.com





