[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सांसद खेल महोत्सव 7 दिसंबर से,हर वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशा- नुसार स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूकता लाने के लिए देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 7 दिसंबर से आयोजन होगा। खेल महोत्सव को लेकर  हाई स्कूल ग्राउंड में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जयपुर जिला देहात दक्षिण के उपाध्यक्ष अजयपाल,मोहनलाल,   भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल, सांभर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मोदी, तथा नरेना देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम गुर्जर, संजय वार्ष्णेय, मोहित कराड़िया,कमल शर्मा, राजा सोनी,राज कुमार वर्मा, गणेश सैनी, श्याम जी सैनी,

नगरपालिका के कार्मिक, एवं शारीरिक शिक्षक भी बैठक में सम्मिलित हुए।बैठक में  खेल प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा शारीरिक शिक्षकों को आवश्यक दिशा -निर्देश प्रदान किये । वही महोत्सव को  व्यवस्थित और सफल बनाने पर चर्चा की गई।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now