
2 दिसंबर सुबह 10 बजे से 4 दिसंबर सुबह 10 बजे तक ।
देश में लोको पायलट 48 घंटे शांतिपूर्ण भूखे रहकर चलाएंगे ट्रेने।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ
एसोसिएशन के आह्वान पर हजारों लोको पायलट भूखे रहते हुए ट्रेन चला रहे है। लोको व सहायक लोको पायलट अपनी विभिन्न आवश्यक मांगों को लेकर काफी अरसे से रेलवे प्रशासन को लिखित,मौखिक, संगठित एवं अपने संगठन के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद भी रेल प्रशासन इस और अपना ध्यान नहीं देकर देश के रेलवे लोको पायलटो की मांगो के प्रति अनदेखी कर रहा है,

इन मांगों को लेकर संपूर्ण देश में रेलवे लोको पायलेट्स सभी जोन एवं मंडल स्तर पर 2 दिसंबर से लगातार 48 घंटे के लिए भूखे रहकर शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी मांगों को रखते हुए ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं परंतु रेल प्रशासन ने अभी तक इनकी कोई शुद नहीं लेने के कारण दूसरा रोज भी निकल चुका है इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के फुलेरा जंक्शन पर लोको लोबी के सामने लोको पायलेट्स भूखे एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रेल प्रशासन को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं

वहीं दूसरी ओर भूखे रहकर लोको पायलट अपने-अपने ड्यूटी भी संभाल रहे हैं ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ संगठन के ब्रांच अध्यक्ष हेमंत कुमार सेन एवं सचिन रमेश चंद मीणा ने बताया कि निर्धारित समय के लिए की गई हैंगर स्ट्राइक तक कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हमारे संगठन के मंडल जोन और उच्च पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर हमें कार्यवाही पर मजबूर होना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि यदि 48 घंटे बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगला कड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। फुलेरा के अलावा
जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर सहित देशभर के क्रू लॉबी में बड़े स्तर पर भूख अनशन जारी है।

Author: aapnocitynews@gmai.com





