
पुलिस टीम ने 2 किलोमीटर पीछा कर अभियुक्त को धरदबोचा।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) थाना फुलेरा अंतर्गत ग्राम अकोदा में 11 अगस्त 25 को हुई चोरी. नकब्जनी मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी मोटा उर्फ राजेंद्र को पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

श्रीमती राशि डोगरा डूडी पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने बताया है कि 11 अगस्त 2025 को परिवादी रामदयाल पुत्र पोखरमल जाति खटीक निवासी आकोदा थाना फुलेरा जिला जयपुर के मकान में घुसकर नकदी व जेवर चोरी कर ले जाने वाले दो आरोपियों को फुलेरा पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था परंतु तीसरा आरोपी मोटा उर्फ राजेंद्र करीब दो ढाई महीने से पुलिस को कच्चा दे रहा। इस पर पुलिस ने प्रकरण में शेष फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी फुलेरा राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए फरार चल रहे आरोपी राजेन्द्र उर्फ मोटा को दबिश देकर ग्राम मालेडा थाना नरेना से 02 किलोमीटर तक पीछा कर डिटेन कर बाद अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में फुलेरा थाने से 02 नकबजनी की वारदातें व नरेना थाने में 01 नथ छीनने की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी से माल बरामदगी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- राजेन्द्र उर्फ मोटा पुत्र लादू उर्फ लदौर जाति बावरिया उम्र 25 साल निवासी काकरकियो की ढाणी कोर्ट के पास दूदू थाना दूदू जिला जयपुर ग्रामीण । तरीका वारदात:_ अभियुक्तगण मकानों व अन्य स्थानो की पहले रैकी करतें है तथा फिर मौका पाकर मकानो में घुसकर जो भी सामान मिलता उसे चोरी कर ले जाते हैं। पुलिस टीम का विवरणः- राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, धुडसिंह सउनि, मोहन लाल सउनि, श्री अमीचन्द हैड कानि. 365, हंसराज कानि. 14, श्री अनिल कुमार कानि. 1827, श्री महिपाल कानि. 2331 नरेना, श्री नारायण लाल कानि. 1852 नरेना, श्री विजय कुमार कानि. 73 नरेना

Author: aapnocitynews@gmai.com





