

नागौर पुलिस प्रशासन ने जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। एसपी के निर्देश पर कई पुलिसकर्मियों के तबादले जारी किए गए, जो तत्काल लागू हो गए हैं। यह कदम अपराध नियंत्रण और क्षेत्रीय सुरक्षा को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया लगता है।
आदेशानुसार, थाना भावंडा में मानवेन्द्र सिंह, थाना मुंडवा में सुरेश कुमार, थाना रोल में हरजी राम, थाना सुरपालिया में सुमन चौधरी, थाना खाटू में दिलिप सहल, थाना मेड़तारोड में सत्यनारायण, थाना पादु कलां में उमा शंकर, थाना थांवला में अशोक कुमार, महिला थाना नागौर में विमला चौधरी, यातायात नागौर में देवीलाल, पुलिस लाइन नागौर में मनोज माचरा, अपराध शाखा नागौर में भारमल चौधरी, थाना मेड़ता सिटी में ऊर्जा राम तथा डीएसटी नागौर में मुकेश चंद यादव को नई पोस्टिंग दी गई है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




