[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

स्कूल बस–वैन में ओवरलोडिंग पर कसा शिकंजा। डीएलएसए टीम की सख्त कार्रवाई।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला के सचिव पवन कुमार जीनवाल तथा मोबाइल मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ भारद्वाज ने आज शहर के विभिन्न विद्यालयों के रूट पर चल रही स्कूल बसों एवं वैन का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।

टीम ने सुबह विद्यालय समय पर अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की, जिसमें कई स्कूल बसें और वैन ओवर लोडिंग, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, फिटनेस प्रमाण पत्र की कमी, फर्स्ट-एड बॉक्स न होने, तथा सुरक्षा मानकों का पालन न करने की स्थिति में पाई गईं।


अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित चालकों के चालान बनाए और विद्यालय प्रबंधन को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण टीम ने यह भी निर्देश दिया कि सभी वाहन नियमित रूप से मेंटेनेंस कराएं, ड्राइवरों का वेरिफिकेशन सुनिश्चित हो तथा परिचालकों को सुरक्षा मानकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए ।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने अभिभावकों और आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि सुरक्षित छात्र परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। टीम ने बताया कि ऐसे निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निजी सहायक नीरज कुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक प्रसून दीक्षित लोकेश अग्रवाल, रीडर, मोबाइल मजिस्ट्रेट सहायक उप निरीक्षक पुलिस सुरेश कुमार पुलिस कांस्टेबल बने सिंह आदि उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now