[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नर सेवा, नारायण सेवा — निःशुल्क थायराइड कैंप का आयोजन

SHARE:


सात्विक खान–पान एवं संयमित दिनचर्या से रोगों पर नियंत्रण: डॉ. अविनाश
फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
सरस्वती एजुकेशनल एंड कल्चरल रिसर्च सोसायटी के तत्वाधान में श्री बालाजी क्लिनिक पर निःशुल्क थायराइड जाँच शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अविनाश दाधीच ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार निःशुल्क थायराइड शिविर लगाए जा रहे हैं,

जिनसे आमजन को बड़ा लाभ मिल रहा है।शिविर में लाभार्थी गुड्डी शर्मा ने बताया कि वे लगभग 8 वर्षों से संस्था द्वारा लगाए जाने वाले कैंप में हर माह थायराइड जाँच करवाती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय सेवाएँ तथा सहयोगपूर्ण व्यवहार आमजन के लिए संतोषप्रद है। उन्होंने आयोजनकर्ता एवं टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


शिविर में उपस्थित लाभार्थियों ने भी बताया कि डॉ. अविनाश द्वारा बताए गए सात्विक खान–पान एवं संयमित दिनचर्या अपनाने से उनकी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण हो रहा है।शिविर में रोशन चोयल, देवांश दाधीच, रवि अरोड़ा, यतेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now