[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रेलवे फाटक संख्या एक बना फुलेरा वासियों का जंजाल । बंद फाटक ने काट दी कस्बे की जीवनरेखा।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत), राजस्थान के फुलेरा कस्बे को रेलवे लाइनों ने दो टुकड़ों में बाँट रखा है। एक तरफ हजारों की आबादी और ग्रामीण अंचल है, तो दूसरी तरफ मुख्य बाजार, सभी सरकारी-गैरसरकारी स्कूल-कॉलेज, नगरपालिका, थाना, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग, विद्युत निगम, बैंक, अस्पताल, अग्निशमन केंद्र, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड।

दोनों हिस्सों को जोड़ता है मात्र एक रेलवे संपर्क फाटक (एलसी गेट नंबर-1) जो दिन भर में ज्यादातर समय बंद रहता है। नतीजा यह कि आम जनता को घंटों इंतज़ार करना पड़ता है और रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पहुँचना भी मुश्किल हो गया है।
15 हजार लोग रोज़ाना होते हैं प्रभावित श्रीराम नगर,अजमेरी गेट और आसपास के इलाके में करीब 15 हजार की आबादी रहती है। इसके अलावा ग्राम पंचायत और ढाणियाँ भी इसी तरफ हैं। इन सबको बाजार, स्कूल, अस्पताल या सरकारी दफ्तर जाने के लिए इसी एक फाटक से गुजरना पड़ता है।

सुबह-शाम तो हालात और बदतर हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले सैकड़ों बच्चे फाटक बंद होने पर मजबूरी में रेलवे ट्रैक के नीचे से होकर खतरनाक तरीके से गुजरते हैं। आए दिन हादसों का डर बना रहता है।सालों से लटका है अंडरपास का काम
लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों ने जयपुर मंडल रेलवे प्रबंधक को मौके पर बुलाकर पूरी स्थिति बताई। दो-तीन बार डीआरएम ने खुद आश्वासन दिया कि जल्द अंडरपास बन जाएगा। काम भी सालभर पहले शुरू हुआ था, लेकिन आज तक वह पूरा नहीं हो सका। नतीजतन एकमात्र रास्ता यही फाटक रह गया जो ज्यादातर समय बंद रहता है।


जनप्रतिनिधि और जनता परेशान, धैर्य जवाब दे रहा
स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों ने बताया कि अब जनता का धैर्य टूट चुका है। बार-बार शिकायत के बावजूद रेलवे प्रशासन सिर्फ आश्वासन देकर चुप हो जाता है। लोगों ने रेलवे से दो ही मांगें रखी हैं:
या तो इस फाटक को दिन में समय- समय पर खुला रखा जाए और मैन्युअल संचालन की उचित व्यवस्था की जाए,या फिर बिना देरी किए अंडर पास का काम पूरा कराया जाए।फुलेरा की जनता अब उम्मीद लगाए बैठी है कि रेलवे प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम उठाएगा, ताकि कस्बे के दोनों हिस्सों के बीच आवागमन सुगम हो सके और रोज़मर्रा की जिंदगी फिर से आसान हो जाए।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now