

मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)
राजस्थान के मेड़ता शहर में सामाजिक सेवा की नई मिसाल रचने को तैयार एक अनोखा आयोजन! ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान के बैनर तले रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम होगा। यह तीसरा ऐसा प्रयास है, जो न केवल सैकड़ों जरूरतमंदों को रक्त के माध्यम से जीवन देगा, बल्कि सिलावट समाज की युवा प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन प्रदान करेगा। शहरवासी उत्साह से लबरेज हैं, क्योंकि संस्थान ने हर वर्ग को जोड़कर एकता और सेवा का संदेश फैलाया है।
शुक्रवार को आयोजन समिति ने जोरदार कमर कसी। प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहीद सिलावट, शिविर प्रभारी सन्नाउल्लाह सिलावट और अन्य सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसुदन जोशी, पूर्व अपर लोक अभियोजक रूस्तम अली बेलीम, अधिवक्ता भैरूकीशोर जोशी जैसे प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया। खास तौर पर मेड़ता डीएसपी रामकरणसिंह मलिंडा को मुख्य अतिथि बनाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन जोशी ने डीएसपी को बताया, “यह शिविर हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, जहां 100 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।”
अजमेर महिला चिकित्सालय और जोधपुर के उम्मेद महिला चिकित्सालय की मेडिकल टीमें रक्त संग्रह करेगी। सिलावट ने कहा कि शिविर के साथ सिलावट समाज के सात होनहार छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा, साथ ही समाजसेवी भामाशाहों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Author: aapnocitynews@gmai.com





