



धौलपुर, तेजाराम लाडणवा
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के समोना गांव में शनिवार शाम एक निजी स्लीपर बस बिजली के झूलते तारों की चपेट में आ गई, जिससे बस में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। हादसे में एक महिला चरवाहा गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसकी 5-6 बकरियां भी जिंदा जल गईं।
घटना की सूचना मिलते ही राजाखेड़ा पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है। बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं।
राजाखेड़ा थानाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा झूलते बिजली तारों से बस के टकराने के कारण हुआ है। बस में सवार कोई यात्री नहीं था, इसलिए बड़ी घटना टल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




