

रियाबडी कानाराम मारोठिया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोनरड़ा में शनिवार को भामाशाह विद्यालय के उप-प्राचार्य बालकिशन मीणा द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 50 स्वेटर वितरित किए गए। ठंड की शुरुआत में मिली यह सौगात बच्चों के लिए किसी उपहार से कम नहीं रही। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
स्वेटर वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पारीक, उपप्रधानाचार्य बालकिशन मीणा, शिक्षक पेमा राम, सत्यनारायण, गुलाबराम, जगदीश प्रसाद, शिवजीराम, प्रकाश चंद शेरस्या, प्रकाश चंद शर्मा, प्रियंका जाट, भूराराम सहित गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
सभी ने इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा के लिए यह सहयोग अनुकरणीय है। प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पारीक ने भामाशाह और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ समाज में शिक्षा, सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Author: aapnocitynews@gmai.com




