[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कर्मचारी महासंघ का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश

SHARE:

जैतारण (तेजाराम लाडणवा)

राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने चुनाव आयोग द्वारा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पर एसआईआर कार्यक्रम के तहत उच्च अधिकारियों द्वारा दबाव बनाने और अपमानित करने के विरोध में आज राज्य भर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

महासंघ के जिलाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा लक्ष्य पूरा नहीं करने के नाम पर बीएलओ को अपमानित किया जा रहा है और निलंबित करने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे आहत होकर जयपुर जिले के एक बीएलओ ने आत्महत्या कर ली।

जवाहरलाल प्रजापत ने कहा कि महासंघ दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता है और एसआईआर कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर कर्मचारियों पर दबाव कम करने की मांग करता है। यदि सरकार इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती है, तो संगठन उग्र आंदोलन करने की रणनीति पर विचार करेगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now