[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर में 86 जरूरतमंदों को मिली नयन ज्योति

SHARE:

मेड़ता सिटी, तेजाराम लाडणवा

मेड़ता सिटी के जेतारण बाईपास स्थित आनंद आई हॉस्पिटल में देव श्री सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त सहयोग से निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 86 जरूरतमंद लोगों के लेंस प्रत्यारोपित कर उन्हें नयन ज्योति प्रदान की गई।

हॉस्पिटल अधीक्षक नवरतन सिंह सांखला ने बताया कि सोमवार को दधवाड़ा निवासी देवाराम जाजड़ा की ओर से आयोजित इस शिविर में 191 लोगों की जांच की गई और परामर्श दी गई। जांच के दौरान 86 लोगों को लेंस प्रत्यारोपित किए जाने की आवश्यकता महसूस की गई, जिनके ऑपरेशन देर रात तक डॉ. विक्रम सिंह जादौन, नवरतन सिंह सांखला, जितेंद्र बागड़ी, पिंटू गुगड़वाल, दीपांशु, दिनेश और नरेश की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किए गए।

गौरतलब है कि आनंद आई हॉस्पिटल सेवा समिति ने मेड़ता में अब तक 38 कैंप आयोजित कर 1680 जरूरतमंदों के निशुल्क लेंस प्रत्यारोपित कर नयन ज्योति प्रदान की है। इस शिविर के आयोजन में रामदयाल, मदनदास, प्रेमाराम, भीड़दास राम और मधुराम जाजड़ा का विशेष योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now