[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा की नेहा माथुर को पीएचडी उपाधि से नवाजा ।

SHARE:

मणिपाल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आज नेहा माथुर ने ग्रहण की पीएच.डी. की उपाधि।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) नगर की नेहा माथुर को मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में रविवार को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।नेहा माथुर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया, जो डॉ. शिल्पी बिर्ला के मार्ग दर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने अपनी पीएच.डी. थीसिस नवंबर 2024 में जमा की थी।

इस वर्ष के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि वेंकटाचलम अय्यर, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, TATA AIA रहे, जिनकी गरिमा मयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।नेहा माथुर ने अपने पिता सत्येन्द्र माथुर तथा पति शोभित माथुर के साथ समारोह में उपस्थित होकर अपनी उपलब्धि का उत्सव मनाया।


इस विशेष अवसर पर परिवार की उपस्थिति ने इस पल को और भी अधिक यादगार बना दिया।
नेहा माथुर ने अपने मार्गदर्शक, विभाग और विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के सहयोग और प्रेरणा के बिना संभव नहीं थी।

उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में वे अपने शोध और ज्ञान को समाज तथा तकनीकी क्षेत्र के विकास में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती हैं।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now