
जनजागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम ।
बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भाग लिया।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) “न्याय आपके द्वार”अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) जयपुर जिला के सचिव पवन जीनवाल तथा जयपुर मेट्रो प्रथम के सचिव दीपेन्द्र माथुर ने की।

दोनों अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थीयो को निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों की जानकारी और न्याय तक पहुँच आसान बनाने के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान सचिव पवन जीनवाल ने बताया कि “न्याय आपके द्वार अभियान का उद्देश्य लोक जन अदालत के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, बैंक बीमा एवं बीमा, संबंधित प्रकरणों का निस्तारण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विधिक सहायता पहुँचाना है।”

वहीं सचिव दीपेन्द्र माथुर ने कहा कि “कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित न रहे, यही इस अभियान है।”का मुख्य उद्देश्य है।इस दौरान सचिव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता के संबंध में चलाया जा रहा है। 15 नवंबर 25 को यह कार्यक्रम उच्च माध्यमिक विद्यालय मदाऊ सांगानेर में आयोजित किया गया। तथाविभिन्न अभियानों के विषय में जानकारी प्रदान की।

Author: aapnocitynews@gmai.com





