[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जीआरपी थाने पर वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) राजकीय रेलवे पुलिस थाना परिसर आज देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर रहा। वंदे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।


पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियां और  स्कूल के विद्यार्थियों ने देशप्रेम से ओतप्रोत भागीदारी निभाई। एएसआई भजनाराम ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा, उसकी प्रेरणादायी ऊर्जा और स्वतंत्रता संग्राम में उसके महत्व को मन से महसूस कराते हुए युवाओं को राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक गौरव का संकल्प दिलाया।


सभा में गूंजते स्वरों के साथ सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया गया। कार्यक्रम के बाद स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास हुआ और अंत में स्वदेशी का संकल्प लिया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now